फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एत्मादपुर में लगा दो किलोमीटर तक जाम, सभी बेहाल

Thu, 05 Feb 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एत्मादपुर बरहन तिराहे पर जाम के झाम में बुरी तरह फंसे वाहन।
विज्ञापन
एत्मादपुर (कुबेरपुर)। एत्मादपुर क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को करीब दो किलोमीटर तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग बेहाल दिखे। हालात इतने खराब रहे कि सर्विस रोड पर भी लोग फंसे रहे।
विज्ञापन

आगरा की ओर से आने वाले वाहन बरहन तिराहे और तहसील चौराहे पर फंसे रहे। जाम बुढ़िया के ताल से आगे तक फैल गया। फिरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहन एफएच मेडिकल कॉलेज के पास तक जाम में फंसे रहे। दोनों ओर की सर्विस रोड भी पूरी तरह जाम हो गई।
वैकल्पिक मार्गों पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगीं। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। पुलिस टीम जाम खुलवाने में जुटी रही लेकिन वाहनों के अत्यधिक दबाव से व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन

स्थानीय समाजसेवी सत्यवीर त्यागी ने बताया कि जब तक एत्मादपुर में एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण नहीं होगा, तब तक जाम की समस्या बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि बाईपास और फ्लाईओवर के बारे में सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। कोई मामला केंद्र में लंबित बताता है तो कोई बाईपास की स्वीकृति न होने की बात कहकर जिम्मेदारी से बच रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें