फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon 2025: खास मेहमान बनकर विंबलडन देखने पहुंचे तेज गेंदबाज दीपक चाहर, पत्नी जया भी रहीं साथ

Sun, 13 Jul 2025 01:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

तेज गेंदबाज दीपक चाहर अपनी पत्नी के साथ विंबलडन देखने पहुंचे। उन्हें आयोजकों की ओर से विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
क्रिकेटर दीपक चाहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के मैदान पर अपने स्विंग से बल्लेबाजों को चकमा देने वाले आगरा के तेज गेंदबाज दीपक चाहर इस बार खेल देखने पहुंचे, वो भी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टेनिस प्रतियोगिता विंबलडन। उनके साथ पत्नी जया भारद्वाज भी थीं। आयोजकों ने उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया था। 
विज्ञापन


खास बात यह रही कि दोनों को विंबलडन आयोजकों की ओर से विशेष पास के अलावा स्पेशल ड्रेस कोड भी उपलब्ध कराई गई थी। पिता लोकेंद्र चाहर ने कहा कि खिलाड़ी के नाते दीपक की टेनिस में भी रुचि है। बेटा दीपक और बहू जया विंबलडन आयोजकों के उपलब्ध कराई ड्रेस में बहुत सुंदर लग रहे थे।

विंबलडन दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है। यह 1877 से लंदन के विंबलडन में ऑल इंग्लैंड क्लब में आयोजित किया जाता है और अभी भी आउटडोर घास के कोर्ट पर खेला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें