फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 40 साल से चकमार्ग की जमीन पर हो रही थी खेती, सीएम दरबार में मामला पहुंचा तो अतिक्रमण मुक्त हुई जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। रजौरा ग्राम पंचायत के गुर्जा शिवलाल गांव में 40 साल से चक मार्ग की जमीन पर खेती हो रही थी। हरीसिंह ने मुख्यमंत्री दरबार में चक मार्ग पर कब्जे की शिकायत कर रास्ते की समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार बाह दयाचंद पौरुष ने बताया कि मुख्यमंत्री दरबार संदर्भ शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चक मार्ग की पैमाइश कराई, तो जमीन पर खेती होती हुई मिली। पैमाइश के बाद चक मार्ग की जमीन को चिह्नित किया। मौके पर बुलडोजर और ट्रैक्टर मंगाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा से अतिक्रमण किए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक डॉ. दिनेश सिंह, लेखपाल अमित कटारा, मंजीत सिंह, जितेंद्र शर्मा आदि रहे। 40 साल बाद चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त होने पर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें