फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मजदूरों की कमी के कारण किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
जगनेर। मजदूरों की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है जिससे मजदूरी में भी बढ़ोतरी हो गई है। मजदूर अब एक दिन के 400 से 600 रुपये तक ले रहे हैं।
विज्ञापन

मार्च के पहले सप्ताह से ही जगनेर में सरसों की कटाई का काम तेज हो गया है। कई इलाकों में सरसों की फसल पूरी तरह पककर तैयार हो चुकी है। किसान इन दिनों अपने खेतों में कटाई और फसल समेटने में व्यस्त हैं। कुछ किसान अपने परिवार के सदस्यों के साथ दरांती से सरसों की कटाई करते दिखे। खेतों में सुबह से ही मजदूरों और किसानों की चहल-पहल रहती है लेकिन मजदूरों की मांग अचानक बढ़ने से कई किसानों को कमी का सामना करना पड़ रहा है। जगनेर कृषि गोदाम अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि सरसों की कटाई सही समय पर करना बहुत जरूरी है। कटाई में देरी होने पर सरसों के दाने झड़ने लगते हैं जिससे किसानों को नुकसान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें