खेरागढ़। बार एसोसिएशन खेरागढ़ अध्यक्ष हरिओम सिकरवार के नेतृत्व में सोमवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें तहसील परिसर में पेयजल समेत अन्य समस्याओं को दूर कराने की मांग की गई। पांच सूत्रीय ज्ञापन मे पत्रावलियों में नियत तिथि में आदेश न होना, दाखिल खारिज की पत्रावलियों का न मिलना, आर-5 पत्रावलियों का दर्ज न होना और दाखिल खारिज की पत्रावलियों का समय से निस्तारण नहीं होने पर रोष जताया गया है। एसडीएम ऋषि राव ने समस्याओं के जल्द निदान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, जेपी शर्मा, रामवीर सिंह, सुधीर शर्मा, सुरेश पाठक, अशोक शर्मा, बच्चू सिंह राजपूत, वासुदेव परमार आदि रहे।