फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहरों में रसायनयुक्त पानी आने से किसान परेशान

विज्ञापन
किसान नेता नहर में आ रहे जहरीले पानी को दिखाते हुए फोटो स्वयं
विज्ञापन
- किसान नेता ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी। किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आगरा में सिंचाई विभाग के नहरों में किसानों को पानी के नाम पर रसायनयुक्त पानी देने का आरोप लगाया है। किसान नेता ने नहरों में आ रहे रसायनयुक्त पानी को रोके जाने की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एफएस ब्रांच और आगरा टर्मिनल नहरों में लाल और काला जहरीला पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी हरियाणा और दिल्ली की फैक्टरियों से आ रहे रसायनिक तत्वों और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के गंदे पानी का मिश्रण है। इससे फसलों, खेती और स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। लोगों में कैंसर, हार्टअटैक और चरम रोग सहित घातक बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। किसान नेता ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दो बार सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस दाैरान केशवदेव शर्मा, चेतन बघेल, विक्रम सिंह, गुड्डू कुशवाह, भीष्मपाल सोलंकी, महावीर प्रधान और अनिल बघेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें