फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान विरोधी दलों को सिखाएंगे सबक

Tue, 07 Nov 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान विरोधी दलों को सिखाएंगे सबक
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन स्वराज की बैठक हुई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन स्वराज की मंगलवार को भोगांव के मोहल्ला अवंतीबाई नगर स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष जीतू राजपूत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसान एकजुट होकर किसान विरोधी दलों को सबक सिखाएंगे। जो दल किसानों के हितों की बात करेगा किसान उसी दल के साथ होंगे।

बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के समय सभी राजनैतिक दलों को किसानों की याद आती है। सरकार बनाने के बाद राजनैतिक दल किसानों की बात भूल जाते हैं। किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। उसकी फसल को बेसहारा गोवंश खेतों में घुसकर नष्ट कर रहे हैं। किसान पूरी रात जागकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार एमएसपी पर कानून नहीं बना रही है। मंडियों में किसानों की फसल को आढ़तिया अपने रेटों पर ही खरीदते हैं। उद्योगपति अपने माल की कीमत तय करता है लेकिन किसान अपनी उपज की कीमत तय नहीं कर सकता है। रामनाथ राजपूत, सुभाषचंद्र वर्मा, महावीर लोधी, विजय लोधी, पातीराम वर्मा, दयाशंकर लोधी, सोबरन राजपूत, सतीश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें