फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान विरोधी दलों को चुनाव में सबक सिखाएंगे

Sat, 17 Feb 2024 05:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान विरोधी दलों को चुनाव में सबक सिखाएंगे
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन स्वराज की मासिक बैठक हुई

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन स्वराज की शनिवार को भोगांव के मोहल्ला अवंतीबाई नगर स्थित कार्यालय पर मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विश्व विमोहन उर्फ जीतू राजपूत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में किसान एकजुट होकर किसान विरोधी दलों को सबक सिखाएंगे। जो दल किसानों के हितों की बात करेगा किसान उसी दल के साथ होंगे।

बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के समय सभी राजनैतिक दलों को किसानों की याद आती है। सरकार बनाने के बाद राजनैतिक दल किसानों को भूल जाते हैं। किसान की फसल को गोवंश खेतों में घुसकर नष्ट कर रहे हैं। किसान रातभर जागकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। किसान को खाद और बीज ब्लैक में मिलता है। सिंचाई के लिए समय से रजबहों, माइनरों और नहरों में पानी नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार एमएसपी पर कानून नहीं बना रही है। मंडियों में किसानों की फसल को आढ़तिया अपने रेटों पर ही खरीदते हैं। उद्योगपति अपने माल की कीमत तय करता है लेकिन किसान अपनी उपज की कीमत तय नहीं कर सकता है। चुनाव में किसान अपने हित के निर्णय खुद लेंगे। रामनाथ राजपूत, सुभाष चंद्र वर्मा, महावीर सिंह लोधी, विजयपाल लोधी, पातीराम वर्मा, रामशंकर राजपूत, दयाशंकर लोधी, सोबरन सिंह राजपूत, सतीश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें