फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के दौरे से पहले किसानों ने किया बड़ा एलान, ताजमहल पर आत्मदाह की चेतावनी

Thu, 20 Feb 2020 09:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

नहरों में पानी नहीं, बिजली भी छह घंटे दी जा रही
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने पर बुधवार को विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने नारेबाजी की। नहरों में पानी नहीं आने और ग्रामीण अंचल में छह-सात घंटे ही बिजली मिलने पर रोष व्यक्त किया। चेतावनी दी कि किसान दिवस में आईं शिकायतों का निस्तारण नहीं किया तो वह 24 फरवरी को ताजमहल में आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि किसानों की शिकायतों में जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इनर रिंग रोड लैंड पार्सल घोटाला हो या फिर लेदर पार्क में जमीन अधिग्रहण को लेकर अनियमितताओं का मामला हो या एनटीपीसी में घोटाला।

सभी मामलों को लटकाए हुए हैं। ऐसे में किसान दिवस का कोई औचित्य नहीं रह गया है। ऐसे में किसान 24 फरवरी को विदेशी राष्ट्र अध्यक्ष के सामने ताजमहल में प्रदर्शन करके आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने (सीडीओ) मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि नहरों में अभी तक टेल तक पानी न पहुंचने से सिंचाई में परेशानी हो रही है। किसान नेता सोमवीर सिंह ने बताया कि गांवों में पलेवट प्रभावित हो रही है। बिजली छह सात घंटे ही दी जा रही है।

सीडीओ जे रीभा ने कहा कि किसानों की समस्याएं प्राथमिकताएं से हल करवाई जाएंगी। इस मौके पर माता प्रसाद जादौन, जयप्रकाश, दाताराम, पीके भारद्वाज, सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी, प्रदीप शर्मा, राधेश्याम, अशोक कुमार, धर्मवीर चौधरी, रविंद्र कुमार, बंगाली बाबू, महताब सिंह, प्रमोद कुमार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें