फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवसः एक्सप्रेसवे-हाईवे पर शवासन करेंगे किसान, जानिए वजह

Tue, 20 Jun 2017 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
expressway in india - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन
21 जून को जहां देशभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है वहीं किसान अपने हालातों से सरकार को रूबरू कराने के लिए शवासन करेंगे। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर लेटकर यातायात को रोका जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट और हाईवे पर एटीवी फैक्ट्री के पास सुबह नौ बजे शवासन करने का एलान किया गया है।
विज्ञापन


किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। फसलों का वाजिब दाम मिल नहीं पा रहा। आलू की बेकदरी हो रही है। सिर से पांव तक कर्ज में डूब गया है किसान। लेकिन सरकार फिर भी काश्तकारों की समस्या का समाधान नहीं कर रही है। इसी को लेकर किसानों ने सरकार का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने का फैसला किया है। 

भाकियू और अखिल भारतीय सर्व समाज कल्याण समिति यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर शव आसन करेंगी। यूनियन के जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, महासचिव गजेंद्र सिंह परिहार, सिकंदर सिंह, सुरेश चौधरी, रामअवतार सिंह, हरिपाल चौधरी, नरेंद्र सिंह ने बताया कि योग दिवस पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक वे यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट, हाईवे पर एटीवी फैक्ट्री के पास (चंद्रलेखा काम्पलेक्स के सामने) और अन्य स्थानों पर सड़क पर दरी बिछाकर शव आसन करेंगे।
विज्ञापन


 इसमें अखिल भारतीय सर्व समाज कल्याण समिति के राष्ट्रीय संयोजक एचपी सिंह परिहार और उनकी टीम भी शामिल रहेगी। अपनी मांगों को लेकर किसान यूनियन के लोगों ने डीएम के नाम ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें