फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे खरपतवार नाशक

Fri, 05 Jan 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में 97 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की जाती है। चौड़ी पत्ती और संकरी पत्ती के खरपतवारों के कारण उपज में 15 से 20 फीसदी तक कमी आ सकती है। किसानों को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। कृषि विभाग उन्हें अनुदान पर खरपतवार नाशक उपलब्ध कराएगा। इसका आवंटन पहले आए पहले पाओ के आधार पर होगा। फसल के लिए जो खाद और पानी दिए जाते हैं उनका उपयोग फसल के पौधों के साथ-साथ खरपतवार भी करते हैं। इससे फसलों में पर्याप्त पोषक तत्व+ और पानी नहीं पहुंच पाता। नतीजा फसलों पैदावार प्रभावित होती है। गेहूं की फसल में दो खरपतवार चौड़ी व संकरी पत्ती अधिक होते हैं। संकरी पत्ती के खरपतवारों को नष्ट करने के लिए सल्फोसल्फ्यूरान -75% डब्लूपी (13.5 ग्राम सक्रिय तत्व+500ऍमएल साल्वेंट) तथा चौड़ी पत्ती के खरपतवारों के लिए मेटसल्फ्यूरान मिथाइल-20% डब्लू पी (8 ग्राम सक्रिय तत्व+ 200 एमएल साल्वेंट) का उपयोग किया जाता है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया कि राजकीय कृषि रक्षा इकाइयों पर दोनों खरपतवार नाशक उपलब्ध हैं। सल्फोसल्फ्यूरान का विक्रय मूल्य 221 रुपये तथा अनुदान 88 रुपये प्रति यूनिट और मेटसल्फ्यूरान मिथाइल का विक्रय मूल्य 38 रुपये तथा अनुदान 15 रुपये प्रति यूनिट है। खरपतवार नाशक रसायनों के एक यूनिट के सक्रिय तत्वों को सॉल्वेंट में अच्छी तरह घोलकर 150 से 200 लीटर पानी में घोल बनाकर एक एकड़ क्षेत्र मे छिड़काव करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें