फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा 7 जनवरी को

Fri, 05 Jan 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। सूकरक्षेत्र क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा एकादशी पर 7 जनवरी को लगाई जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को हुई ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक में परिक्रमा संयोजक शरद पांडेय ने कहा कि यह एकादशी सफला एकादशी कहलाती है। इस दिन पंचकोसी परिक्रमा सुबह 9 बजे भगवान वराह मंदिर विश्राम घाट प्रांगण से हरिकीर्तन करते हुए प्रारंभ होगी। पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 7 जनवरी को उदया तिथि में होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार एकादशी पूरे दिन मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु (भगवान वराह) के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। एकादशी तिथि का व्रत रखने से विशेष कार्यों में सफलता भी मिलती है। सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है। इसलिए भक्त श्रद्धापूर्वक एकादशी की तिथि पर लक्ष्मी नारायण की पूजा करते हैं। बैठक में योगेश उपाध्याय, अतुल निर्भय, हरिओम पचौरी, जयप्रकाश त्रिवेदी, शिव बैंदेल, शशांक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें