फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टाउनशिप आ गया समय: 27 करोड़ के 10 बैनामों पर लगेगी मुहर, किसानों को डिमांड ड्राफ्ट से होगा मुआवजे का भुगतान

Thu, 04 Apr 2024 01:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में नई टाउनशिप बनने का समय आ गया है। 27 करोड़ के 10 बैनामों पर 04 अप्रैल को मुहर लगेगी। किसानों को डिमांड ड्राफ्ट से मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। 
विज्ञापन
आगरा में नई टाउनशिप: ककुआ-भांडई में प्रस्तावित एडीए की नई टाउनशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ककुआ और भांडई में नई टाउनशिप के लिए जमीनों की खरीद प्रक्रिया सुस्त होने पर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने नाराजगी जताई है। पहले बैनामा का चेक बाउंस होने के बाद अब किसानों को डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) से मुआवजा राशि का भुगतान होगा। 27 करोड़ रुपये के दस बैनामे बृहस्पतिवार को होंगे। फाइल बुधवार को आगरा विकास प्राधिकरण में तैयार हो गई।

विज्ञापन


पहला बैनामा बोदला निवासी निहालेंद्र सिंह का हुआ था। ककुआ में किसान से 1191 वर्ग मीटर भूमि ली गई थी। बदले में एक करोड़ रुपये का चेक मिला था। चेक बाउंस हो गया था। इस लापरवाही पर मंडलायुक्त एडीए अधिकारियों पर नाराज हुईं।

जिसके बाद अब 10 किसानों का बैनामा बृहस्पतिवार को प्रस्तावित है। बैनामा के लिए एडीए ने 1.88 करोड़ रुपये का ई-स्टांप खरीदा है। करीब 27 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि डीडी के माध्यम से काश्तकारों के बैंक खाते में जाएगी। एडीए को 133 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करना है। किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा मिलेगा।

तीन महीने में खरीद का लक्ष्य

मंडलायुक्त ने तीन महीने में नई टाउनशिप के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया पूर्ण करने का लक्ष्य एडीए उपाध्यक्ष अनीता यादव को दिया है। लेकिन, बैनामा कार्य कछुआ चाल से हो रहा है। उधर, एडीए मुआवजा बांटने से पहले ही किसानों की भूमि पर कब्जा कर चुका है। ऐसे में मुआवजा राशि जल्द नहीं मिलने पर किसान आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें