फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2024: आगरा में गणतंत्र दिवस का जश्न, किसानों ने निकाली ट्रैक्टर के साथ तिरंगा यात्रा

Fri, 26 Jan 2024 03:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर संग तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। भारत मां के जयकारों के साथ किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 
 
विज्ञापन
ट्रैक्टर के साथ तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के मौके पर आगरा में जगह-जगह किसान नेताओं की तरफ से ट्रैक्टर के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर हाथों में तिरंगा झंडा थाम कर तिरंगा यात्राओं में शामिल हुए। 
विज्ञापन


किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष आगरा रणवीर सिंह चाहर के नेतृत्व में ग्वालियर हाईवे पर गांव बाद से सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हाईवे पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही आगरा जगनेर रोड पर समाजसेवी सावित्री चाहर के नेतृत्व में दर्जनों ट्रैक्टरों से ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। साथ ही साथ किसानों की तरफ़ से फतेहाबाद रोड, एत्मादपुर, खंदौली, बरौली अहीर के साथ राजस्थानी किसान संगठनों की तरफ से गणतंत्र दिवस की खास अंदाज में मनाया गया। 

कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह चाहर, सावित्री चाहर, किसनवीर सिंह, रविंद्र सिंह, जगदीश सिंह, सुखपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, मिथलेश, अमन चाहर, महताप सिंह, मनोज सिंह,  हाकिम सिंह, गजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें