जरार के खरीद केन्द्र पर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली एवं धरने पर बैठे किसान भूपेन्द्र सिंह व अन्य
बाह। जरार के खरीद केंद्र पर बाजरे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली 6 दिनों से खड़ी हैं। बुधवार को किसानों का धैर्य टूट गया। नरहौली के किसान भूपेंद्र सिंह चौहान तौल न होने पर मंडी परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि तौल होने के बाद ही धरने से उठेंगे। बताया कि मंडी परिसर में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में से 4 ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी हो गई हैं। वहीं ओस गिरने से भी बाजरा खराब हो रहा है। जैतपुर के खरीद केंद्र की तरह ही जरार के खरीद केंद्र पर बाजरे की तौल नहीं होने से रोजाना चक्कर काट रहे किसानों में काफी रोष है। संवाद