फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अध्यादेश के विरोध में किसानों ने भरी हुंकार, दिल्ली रवाना

विज्ञापन
कासगंज में नारेबाजी करते भाकियू भानु के पदाधिकारी व किसान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों आंदोलन में अब कासगंज के किसानों की सहभागिता होगी। भाकियू भानु के सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

भाकियू भानु के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप पांडे के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों किसान कृषि कानूनों के विरोध में उतरे हैं और दिल्ली में प्रदर्शन के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने सड़कों पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी का कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। मंडल अध्यक्ष श्यामवीर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष आशीष पांडे, करमचंद, विनोद चौहान, अमर सिंह, राजेंद्र, मनोज, सुरेश, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
एक घंटे तक लगा रहा जाम
किसान बिलराम गेट से होते प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड और नदरई की ओर बढ़े। बाइक, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में बड़ी संख्या में किसान सवार थे। इस दौरान बिलराम गेट इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें