फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुल निर्माण के लिए किसानों का 107वें दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। कस्बे के गांव नागर में चकरोड संख्या 24 पर पुल निर्माण की मांग पर किसानों का धरना बुधवार को 107वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने प्रशासन और रेलवे विभाग को एक हफ्ते में मांग पूरी न होने पर निर्माणाधीन कीठम-भांडई तीसरी रेल लाइन का कार्य रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि रेलवे विभाग पक्के रास्ते पर अड़ा है जबकि किसान चकरोड 24 पर पुल निर्माण करवाना चाहते हैं। इस संबंध में दो वार्ता बैठकें भी बेनतीजा रहीं। 11 नवंबर से चकरोड बंद होने के विरोध में किसान अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। रेल लाइन से चकरोड बंद होने के कारण खेतों तक पहुंचने में चार से पांच गुना अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। धरने में दीवान सिंह मेजर, सुखपाल सिंह, भगवान सिंह बघेल, सौदान सिंह, सोनू नरवार, शिवराम सिंह और अजयपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें