फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसानों का धरना जारी, आज से भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विकास खंड अकोला परिसर में धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ता एवं चिरमोली के ग्रामीण।
विज्ञापन
अकोला। गांव चिरमोली की वाल्मीकि एवं जाटव बस्ती में 20 वर्ष से जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत के नेतृत्व में विकास खंड अकोला परिसर में किसानों ने शुक्रवार को पांचवें दिन भी धरना दिया।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे भाकियू के तहसील अध्यक्ष वीरपाल सिंह चाहर में बताया जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने चेतावनी दी यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो शनिवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। धरना स्थल पर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कमल अपने साथियों सहित पहुंचे और भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरना देने वालों में धर्मेंद्र चौधरी, छितरिया सिंह, तेजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज कबीरा, राज कर्दम, बने सिंह, हरिश्चंद्र, सुखबीर सिंह, रामवीर सिंह आदि किसान व महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें