फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएपी वितरण में देरी पर जैंगारा समिति पर किसानों का हंगामा

Sun, 18 Oct 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अधिकारियों की उपस्थिति में किसानों को वितरण करते डीएपी खाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
किरावली/कागारौल। जैंगारा सहकारी समिति पर डीएपी खाद वितरण में देरी से नाराज किसानों ने शनिवार को हंगामा किया। आरोप था कि समिति पर करीब 10 दिन से डीएपी उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर किसान नेता मोहन सिंह चाहर, समिति अध्यक्ष धीरेंद्र चाहर और सहकारिता विभाग के एडीसीओ कमलेश मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाकर पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण शुरू कराया गया। इससे पहले शुक्रवार शाम भाजपा नेता प्रमोद चाहर ने जिलाधिकारी से उनके आवास पर मुलाकात कर किसानों की समस्या उठाई थी। उन्होंने बताया कि खाद उपलब्ध होने के बावजूद वितरण नहीं होने से किसान परेशान हैं। इस पर जिलाधिकारी ने एआर सहकारिता और एसडीएम किरावली को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

किसानों के हंगामे की सूचना पर पुलिस की मौजूदगी में किसानों को समझाकर खाद बितरण कराया 51 महिलाओ को 102,पैकिट खाद तथा बाकी किसानो को कुल टोटल 400 खाद पैकिटों का बितरण शांती पूर्वक कराया गया है। -कमलेश, एडीसीओ, कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें