फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सप्रेसवे पर भाकियू अराजनैतिक का प्रदर्शन, खंदौली टोल कराया फ्री; पुलिस ने समझाकर शांत किया

Mon, 24 Jul 2023 12:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

Agra News: एक्सप्रेसवे पर भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान खंदौली टोल फ्री करा दिया। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया। 
विज्ञापन
Agra News: एक्सप्रेसवे पर भाकियू अराजनैतिक का प्रदर्शन, खंदौली टोल कराया फ्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे में अधिग्रहीत भूमि का नोएडा की तर्ज पर अतिरिक्त मुआवजे की मांग करते हुए रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व किसानों ने खंदौली टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। टोल की एक लाइन को बंदकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही किसानों ने कई बार 10-10 मिनट के लिए चार लाइनों को टोल फ्री कर दिया। इससे सैकड़ों वाहन बिना टोल दिए ही गुजर गए। पुलिस के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त किया गया।

विज्ञापन


संगठन के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान रविवार की दोपहर करीब 12 बजे खंदौली टोल पहुंचे और एक लाइन बंद कर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ एत्मादपुर ने किसानों को समझाने की कोशिश की। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। नोएडा, अलीगढ़ मे किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा दिया गया है। 

यह भी पढ़ेंः- पति से गद्दारी: मायकेवाले बोले-हत्या करके गायब कर दी लाश; डेढ़ महीने बाद जो दिखा नहीं हुआ यकीन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इस संबंध में 12 जुलाई को एक प्रतिनिधि मंडल एक्सप्रेसवे के पीजीएम से मिला था, जहां किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। किसानों ने सीपीएम आरवी सिंह को हटाने की भी मांग की। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि 25 तारीख को कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कराई जाएगी। कोई हल नहीं निकलने पर 26 जुलाई को संगठन के लोग फिर से प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी

किसानों के ट्रैक्टर फ्री नहीं लग्जरी कार कैसे टोल फ्री

एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर धरना देते समय टोल प्लाजा की लाइनों को फ्री कराते समय नगला हीरालाल के किसान चंद्रभान आ गए। उन्होंने कहा कि इस रोड पर किसानों के ट्रैक्टर तक फ्री नहीं हैं, लग्जरी कारें कैसे फ्री हो सकती हैं। यह सुन संगठन के लोग गुस्से मे आ गए और किसान के साथ अभद्रता करने लगे। इससे पहले मामला बिगड़ता पुलिस ने समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें