फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उ़ेरखाम के किसानों की पट्टे की जमीन पर बदायूं जिले के किसानों ने जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर तहसील के गांव उढ़ेर खाम के पट्टा धारक किसानों की जमीनों पर पड़ोसी जनपद बदायूं के किसानों ने अवैध तरीके से कब्जा जमा लिया है। गंगा नदी को पार करके किसान यहां जमीनों पर खेती करने आ रहे हैं। किसान पट्टे की जमीन से अवैध कब्जे को हटवाने की मांग कर रहे है। कई बार किसानों की हिंसक झड़प भी हो चुकी है। उढ़ेर के किसानों ने जिला प्रशासन से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गंगा की कटरी के इलाके की जमीन पर सीमा विवाद काफी समय से बना हुआ है। सोरोंजी, सहावर और पटियाली तहसील क्षेत्रों में कई गांव में यह विवाद है। सदर तहसील के उढ़ेर खाम के पट्टाधारक किसानों को वर्ष 2009 में जमीन के पट्टे दिए गए थे। जिस पर वे खेती कर रहे थे, लेकिन अब बदायूं जनपद के पिपरोल खाम एवं चंदनपुर खाम के दबंग किसानों ने एक सप्ताह पूर्व जमीन पर जबरन कब्जा करके गेहूं की बुवाई कर दी है। जिससे किसानों के बीच तनाव भी है। उढ़ेर के ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन जमीन को लेकर सीमा विवाद सुलझाए और सीमांकन करके गैर जनपद के किसानों से कब्जे हटवाए। जिससे पट्टा धारक किसान अपनी खेती कर सकें। पट्टे धारक सत्यराम, ओमकार, सुखवीर, राजेश, सुनील कुमार, मोहर सिंह, रामबाबू, रामौतार, रामसेवक ने जिलाधिकारी से इस मामले को संज्ञान लेेकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें