फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी मंडी में बारिश में भीगा धान, किसान चिंतित

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में मंडी समिति परिसर में भीगती धान की बोरियां। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। रविवार की शाम को हुई बारिश किसानों पर आफत बन कर बरसी। बेमौसम बारिश से किसानों का पीला सोना यानी धान गीला हो गया। मंडी में बारिश की चपेट में आने से 10 हजार क्विंटल से ज्यादा धान बारिश के कारण भीग गया। बारिश की मार से उन किसानों की परेशानी और भी बढ़ गई है, जिन्होंने फसल को काट कर मंडी, क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए रखा हुआ है। बारिश के कारण नई अनाज मंडी पूरी तरह से जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

मंडी धान से अटी पड़ी है, मंडी में पडे़ धान भीग जाने से किसानों को अब सुखाने के लिए और मशक्कत करनी पडे़गी। किसान कल्लू सिंह, प्रीतम सिंह का कहना था कि क्रय केंद्रों पर बारिश से बचाव के लिए कोई इंतजाम नही थे, अगर उनका धान समय से तुलाई हो जाती तो यह नौबत नहीं आती। अब क्रय केंद्र संचालक धान को गीला बताकर वापस कर देंगे। एसडीएम हनुमान प्रसाद ने बताया कि धान को टीन शेड में सुखाकर क्रय केंद्रों पर तुलाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें