आगरा में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व परिवार कल्याण नोडल अधिकारी देवेश चतुर्वेदी दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने देहात क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं बृहस्पतिवार को विकास भवन में विकासकार्यों की समीक्षा की। इस दौरान वहां पहुंचे किसानों ने प्रमुख सचिव को समस्याओं से अवगत कराया।
प्रमुख सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने लेदर पार्क की भूमि के अधिग्रहण के दौरान किसानों के साथ हुए समझौते का उल्लंघन और मुआवजा धनराशि 2.33 करोड़ रुपये के घोटाले की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एडीएम सिटी से 20 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
बृहस्पतिवार का आगरा विकास भवन में प्रमुख सचिव डॉ. चतुर्वेदी को किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने लेदर पार्क में मुआवजा घोटाले के कागजात सौंपे। उन्होंने बताया कि 24 किसानों को अभी तक यूपीएसआईडीसी ने मुआवजा नहीं दिया है, जबकि मुआवजे के लिए 2.33 करोड़ की रुपये की धनराशि आई थी। अन्य योजनाओं का लाभ देने का भी वादा किया था, लेकिन किसी योजना का लाभ किसानों को नहीं मिला है।