फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू के बीज के लिए धनराशि जमा कराएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

उद्यान विभाग द्वारा किसानों को दिए जाने वाले आलू के बीज के लिए किसानों को अग्रिम धनराशि जमा करनी होगी। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से किसानों को सूचना जारी कर दी गई है। धनराशि जमा करने वालों को ही प्राथमिकता के आधार पर आलू का वितरण किया जाएगा।
किस्म सुधार के लिए हर वर्ष उद्यान विभाग द्वारा किसानों को आलू का आधारीय बीज उपलब्ध कराया जाता है। इस साल भी किसानों से आलू के बीज के लिए किसानों से आवेदन मांगे गए थे। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने आलू के लिए आवेदन किए थे। आधारीय प्रथम आलू का बीज किसानों को 3475 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर दिया जाएगा। शासन के आदेश पर उद्यान विभाग के कर्मचारी आलू के बीज का उठान करने के लिए भेजे गए हैं। इसी के चलते बृहस्पतिवर को जिला उद्यान अधिकारी अनूप कुमार चतुर्वेदी की अेार से एक सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें किसानों से अपील की गई है कि वे गरिमा, ख्याति और चिप्सोना प्रजाति के आलू के बीज के लिए अग्रिम धनराशि जमा कर दें। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आलू के बीज का वितरण किया जाएगा। जो लोग धनराशि जमा नहीं करेंगे उन्हें बीज नहीं मिल सकेगा। धनराशि जमा करने के लिए कार्यालय सहायक मनोज कुमार से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें