कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम घिनौना के दो भाइयों पर सोमवार की देर शाम में जानलेवा हमला किए जाने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित नरेश ने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
ग्राम घिनौना निवासी नरेश कुमार एवं उसका भाई बब्वर बाइक से सोमवार की रात लगभग सवा आठ बजे गढ़ी से अपने गांव जा रहे थे। नरेश का कहना है कि उनके गांव के निवासी उमेश ने उनकी बाइक की ओर पटाखा फेंका। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो आरोप उमेश ने अपने साथी बबलू, प्रदीप व राम सिंह को बुला दिया। नरेश का आरोप है कि सभी आरोपियों के द्वारा उनकी मारपीट की। जब उसे बचाने उनका बब्वर आया तो उमेश व राम सिंह ने चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। नरेश ने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी बीपी गिरि ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।