खेरागढ़ बाजरा खरीद केंद्र पर भाजपा नेता सत्यदेव दुबे एवं केंद्र प्रभारी और उसके निजीकर्मियो से
खेरागढ़। मंडी परिसर स्थित बाजरा खरीद केंद्र पर बृहस्पतिवार की दोपहर टोकन नंबर से नहीं तौल नहीं होने का आरोप लगाते हुए किसान ने हंगामा कर दिया। एडीएम आपूर्ति से फोन पर शिकायत की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम खेरागढ़ ऋषि राव ने टोकन से ही खरीद का भरोसा दिलाकर किसानों को शांत कराया।
किसानों ने बताया कि खरीद केंद्र पर मनमानी की शिकायत पर एडीएम ने निजी कर्मचारियों को हटाने के साथ ही राजस्वकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। आरोप है कि निर्देश के बाद भी केंद्र से निजी कर्मचारी नहीं हटाए गए। ड्यूटी पर लगाए गए राजस्वकर्मी दर्शक बने बैठे रहे। वहीं हंगामा के सूचना पर पहुंचे एसडीएम खेरागढ़ ऋषि राव टोकन नंबर से किसानों के ही बाजरे तौल कराने के विपणन अधिकारी को निर्देश दिए। वहीं, एडीएम आपूर्ति अजय नारायण सिंह ने बताया कि कुछ किसानों ने नियम विरुद्ध तौल किए जाने की शिकायत की थी। एसडीम खेरागढ़ को मौके पर भेजा गया था। शुक्रवार से टोकन नंबर से ही खरीद की जाएगी। किसानों को केंद्र पर कोई किसान परेशान नहीं होगा। केंद्र पर कोई भी कर्मचारी या अधिकारी नियम विरुद्ध कार्य करता हे तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सैंया के बिरहरू के किसानों ने तौल नहीं होने की शिकायत पर भाजपा नेता सत्यदेव दुबे भी मंडी पहुंचे। उन्होंने केंद्र प्रभारी से किसानों की शिकायत को दूर करते हुए तौल कराने के लिए कहा। बताया कि मनमानी की शिकायत डीएम से की जाएगी।