फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फसलों को बर्बाद कर रहे गोवंशों को किसानों ने पकड़ा

Tue, 26 Nov 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सहावर में बारात घर में ग्रामीणों ने बंद किए निराश्रित गोवंश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सहावर। गांव फरौली में आवारा पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इससे आजिज आकर रविवार रात को किसानों ने खुद ही आवारा गोवंशों को पकड़ कर बरातघर में बंद कर दिया। इसके बाद सोमवार सुबह गोवंश को ट्रैक्टर द्वारा गोशाला भिजवाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फरौली ने खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे गोवंशों को पकड़ने की गुहार लगाते हुए थक चुके किसानों ने अब खुद आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कमर कस ली है। बीती रात गांव के किसानों ने कड़क ठंड में फसलों को बर्बाद करने पहुंचे करीब छह गौवंशों को खेत में घेर लिया। इसके बाद उन्हें पकड़ कर गांव के बरातघर में बंद कर दिया। रात भर यह गोवंश बरात घर में ही बंद रहे। इसके बाद सोमवार की सुबह इन गोवंश को ट्रैक्टर द्वारा गोशाला भिजवाया गया। इस दौरान मुन्ना लाल, सुनील, विकास, अजयपाल, बिजेंद्र सिंह, कमलेश, महेश, रामवीर, गेदालाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें