फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार किसानों के साथ कर रही छल, जनजागरण अभियान में 'लल्लू' ने किए तीखे प्रहार

Sun, 23 Feb 2020 07:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र-प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना, जताया आक्रोश
विज्ञापन
किसान जनजागरण अभियान में बोलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। सरकार किसानों को ठग रही है। किसानों को गेहूं का दाम 3200 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। सुविधाओं के नाम पर किसानों के साथ छल किया जा रहा है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू सिंह ने किसान जनजागरण अभियान के अंतर्गत तकुआवर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फसलों को गोवंश बर्बाद कर रहे हैं। किसानों के ट्यूबवेल के बिल बढ़ा दिए गए हैं। धान क्रय केंद्रों पर सही से धान की खरीद नहीं की गई। परेशान होकर तमाम किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को गोवंश द्वारा बर्बाद की जा रही फसलों का मुआवजा मिलना चाहिए।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित, जनपद प्रभारी मुकेश धनगर ने भी योगी सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर आक्रोश जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि जिले का किसान परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक पंकज मलिक, कांग्रेसी नेता मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, तरुण शर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह बैस, नूर मोहम्मद आदि ने संबोधित किया। सत्यप्रकाश गुप्ता, राजवीर राना, राकेश वाल्मीकि, संतोष कुशवाह, अमित यादव, विशाल पांडे, दीपराज पांडे, राहुल यादव, रजिया सुल्तान समेत बड़ी संख्या में किसान बंधु मौजूद रहे।

विधायक और सांसद को देंगे ज्ञापन
किसान जनजागरण अभियान के अंतर्गत किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस 25 फरवरी को जिले के विधायकों को ज्ञापन सौंपेगी। वहीं 28 फरवरी को क्षेत्र के सांसद को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के हल की मांग उठाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें