फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक हफ्ते से यूरिया के लिए भटक रहे किसान

विज्ञापन
सहकारी समिति पर ताला
विज्ञापन
बरौली अहीर। क्षेत्र के किसान यूरिया की तलाश में जहां भटकते नजर आ रहे हैं, वहीं सहकारी समितियों पर ताला लटक रहें हैं। ब्लॉक क्षेत्र में दो प्रमुख सहकारी समितियां हैं, जहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान यूरिया के लिए आ रहे हैं लेकिन दोनों बंद मिले। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बरौली अहीर और बमरौली कटारा पर ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन


महुआखेड़ा निवासी किसान मनोज रावत ने बताया कि मौजूदा समय में गेहूं और आलू की फसल के लिए यूरिया की आवश्यकता है लेकिन समिति से यूरिया गायब है। लगातार एक सप्ताह से बमरौली कटारा और बरौली अहीर साधन सहकारी समिति के चक्कर लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल पाई है। खिंगोट खेडिया के किसान बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आलू की फसल के लिए यूरिया की आवश्यकता है लेकिन एक हफ्ते से समिति बमरौली कटारा पर ताला लगा हुआ है। बमरौली कटारा के रबि सिंह, करभना के राजाराम वर्मा आदि किसानों ने बताया कि गेहूं और आलू की फसल के लिए यूरिया की आवश्यकता है। दुकानों पर दुकानदार महंगे दामों में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें