फोटो 18 बेवर में कृषक सेवा केंद्र के बाहर खाद के लिए प्रदर्शन करते किसान। संवाद
बेवर। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। लेकिन उनको खाद नहीं मिल पा रही है।रामलीला मैदान के सामने पीसीएफ द्वारा संचालित कृषक सेवा केंद्र के बाहर बुधवार को किसानों ने नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। डीएम से किसानों को खाद दिलाने की मांग की।
बुधवार को रामलीला मैदान के सामने पीसीएफ के गोदाम पर डीएपी व यूरिया खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। किसान राकेश का कहना था कि केंद्र पर खाद तो है। लेकिन जिम्मेदार खाद नहीं बांट रहे हैं। गोदाम का ताला बंद करके चले गए हैं। महिला किसान सरोजनी देवी का कहना था कि दो तीन दिन से खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं। लेकिन केंद्र पर खाद होने के बाद भी किसानों को नहीं दी जा रही है।
कृषक सेवा केंद्र के बाहर किसानों ने नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में डीएम से खाद दिलाने की मांग की। कालिका सिंह, ममता, रेखा, छुआरा देवी, मंदोदरी देवी, राधा, संतोषी, होशियार सिंह, सोनी, मार्गश्री, विकास, राजेश मौजूद रहे।