फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्युत कार्यालय में किसान हो रहे परेशान

Sat, 09 Mar 2024 05:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कार्यालय में किसान हो रहे परेशान
विज्ञापन

भाकियू ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा है कि विद्युत कार्यालय में किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों की समस्याओं का वरीयता के आधार पर समाधान किया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य के नेतृत्व में पावर हाउस पहुंचे। किसान समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि खेतों की सिंचाई के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जाए। निजी नलकूपों का समान टैरिफ से बिल लिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में रीडिंग के आधार पर ही बिल लिए जाएं। मीटर रीडर बिना रीड़िंग के ही बिल जारी करते हैं। जांच के लिए जेई की समय सीमा तय की जाए। बिजली चोरी के नाम पर किसानों से की जा रही लूट को बंद कराया जाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत, राजा ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद दुबे, अहिवरन सिंह, ओमवीर यादव, बैचेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें