फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीकाकरण का विरोध कर बच्चों का जीवन न डालें खतरे में

Sat, 09 Mar 2024 05:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण का विरोध कर बच्चों का जीवन न डालें खतरे में
विज्ञापन

- करहल के गांव सहस पहुंचे सीएमओ ने ग्रामीणों को समझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सीएमओ डॉ.आरसी गुप्ता ने ब्लॉक करहल की ग्राम सहस पर आंगनबाड़ी केंद्र पर हो रहे नियमित टीकाकरण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जानकारी मिली कि कुछ परिवार टीकाकरण के प्रति उदासीन हैं। इस पर सीएमओ ने अपील की कि वे टीकाकरण का विरोध कर बच्चों के जीवन को खतरे में न डालें।
विज्ञापन

सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक करहल डॉ. अतुल कुमार यादव को निर्देशित किया कि अपनी टीम लेकर गांव में पहुंचें और जिनके घरों में टीकाकरण योग्य बच्चे और गर्भवती महिलाएं हैं उनको स्कूल पर एकत्रित करें। उन्होंने ग्राम वासियों को टीकाकरण के महत्व को समझाया। ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह से अपील करते हुए कहा कि सभी ग्राम वासियों को समझा बुझाकर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। डीएमसी यूनिसेफ संजीव पांडेय, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर ने कहा कि समय से टीकाकरण कराएं और बच्चों के भविष्य को स्वस्थ और मजबूत बनाएं। इस अवसर पर एएनएम अल्पना और वंदना, आशा मीरा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदेश कुमारी, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डिंपल यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें