एत्मादपुर। गांव संवाई से होकर बिहारपुर जाने वाली पक्की सड़क पर फैक्ट्री के लिए डाली जा रही विद्युत लाइन को लेकर किसानों में भारी रोष है। आरोप है कि लाइन सड़क किनारे से न ले जाकर खेतों के बीच से निकाली जा रही है, जिससे चकरोड़ बाधित हो रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जबरन लाइन डालने का काम बंद नहीं किया गया तो बिजलीघर का घेराव करेंगे। इस दौरान भानु प्रताप सिंह बघेल, नारायण सिंह, किशन सिंह, शकुंतला देवी, अरविंद सिंह, महाराज सिंह, सुरेश चंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।