फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फसल बीमा के नाम पर किसानों से खेल! प्रीमियम काटा, बीमा नहीं मिला; 4 महीने तक बैंककर्मी टालते रहे

Sat, 10 Oct 2026 12:02 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में किसानों ने आरोप लगाया कि फसल बीमा के नाम पर प्रीमियम काटने के बावजूद उन्हें बीमा का लाभ नहीं मिला। किसानों का कहना है कि बैंककर्मी महीनों तक जांच के नाम पर टालते रहे, लेकिन फसल नुकसान का मुआवजा नहीं मिला।
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर प्रीमियम काट बीमा कंपनी को न देने वाले बैंक कर्मी किसानों को गुमराह करते रहे। उन्होंने जांच करने के नाम पर तीन से चार महीने का समय बिता दिया। अब बैंक कर्मी किसानों से समझौते का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन किसान संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन


मई निवासी किसान प्रेम सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की अछनेरा शाखा से शुक्रवार को तीन लोग उनके घर आए थे। वह एक कागज पर हस्ताक्षर कराकर मामला रफा-दफा करने की बात कर रहे थे। प्रीमियम न कटने से बीमा न मिलने का किसी अन्य योजना से लाभ दिलाकर प्रतिपूर्ति करने का आश्वासन दे रहे थे। लेकिन उन्होंने नहीं मानी।

वहीं व्यारा निवासी किसान मान सिंह ने बताया कि व्यारा शाखा के बैंककर्मी ने जांच के नाम पर करीब चार महीने गुमराह किया। जब पूछा जाता तो चेक करने की कहकर टाल देते। फिर अचानक से कहने लगे कि आपका बीमा हुआ ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने खाते में बीमा की राशि वापस कर दी। लेकिन मुझे खेती के नुकसान का मुआवता नहीं मिला।
विज्ञापन


इस पर अछनेरा बैंक शाखा प्रबंधक निरंजन मीना ने पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। वह छुट्टी पर हैं। व्यारा शाख प्रबंधक लवेश गर्ग ने बताया कि बीमा प्रीमियम को बीमा कंपनी ने वापस कर दिया था। किसान को सूचित किया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें