फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा।गांव। चीतई में शनिवार सुबह खेत में पानी लगाने गए एक किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ लोगों ने जहरीले कीड़े के काटने की आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चीतई निवासी 50 वर्षीय किसान चौब सिंह ने खेत में सागौन की पौध लगाई थी। शनिवार सुबह वह खेत में पानी लगाने की बात कह कर घर से निकले थे। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि चौब सिंह खेत पर अचेत अवस्था में पड़े हैं। इस पर परिजन खेत पर पहुंचे।
आनन फानन किसान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर परिजनों की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई। कुछ लोगों ने बताया कि किसी जहरीले कीड़े के काटने की वजह से मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें