फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: मंदिर के बाहर शिव भगवान की पूजा कर रहा था किसान, पीछे से आए सांड़ ने उठाकर पटका; हालत गंभीर

Sun, 24 Nov 2024 06:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

शिव मंदिर के बाहर खड़े होकर पूजा कर रहे किसान को सांड़ ने उठाकर पटक दिया। इस हमले में किसान को गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के नयागांव थाना क्षेत्र के गांव खरसुलिया में घर के पास बने मंदिर में पूजा कर रहे व्यक्ति पर सांड़ ने हमला कर दिया। सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी सींग मारे। गंभीर घायल व्यक्ति को अलीगंज सीएचसी से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन




कृष्ण प्रताप (57) वर्ष को परिजन घायल अवस्था में अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। बताया कि हव सुबह के समय घर के पास स्थित मंदिर में शिवजी की पूजा कर रहे थे। शिवलिंग पर माथा टिकाया हुआ था, तभी पीछे से आकर सांड़ ने सीधे सिर में टक्कर मारी। इसके बाद सीना, जांघ आदि में लगातार प्रहार करता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह से खून निकलने लगा। शोर और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और बचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद कृष्ण प्रताप को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें