फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेड़ से घास उखाड़ने के विवाद में किसान को मारी गोली

Tue, 07 Mar 2023 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली।
विज्ञापन

गांव गणेशपुर निवासी किसान को खेत की मेड़ से घास उखाड़ने के विवाद में आरोपी ने गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी व उसके दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी गुरचरण (50) को कम सुनाई देता है। मंगलवार की सुबह वह खेत की मेड़ से घास को उखाड़ रहे थे। तभी वहां भरतपुर निवासी योगराज आ पहुंचा और घास उखाड़ने के लिए मना करने लगा। गुरचरण को सुनाई नहीं दिया तो वह घास को उखाड़ता रहा। इसके बाद आरोपी चिल्लाने लगा वहीं पुत्र अभिषेक व अंकित गाली गलौज करने लगे। गुरचरण वहां से जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी आरोपी योगराज ने पीछे से गोली चला दी। गोली लगने से किसान घायल हो गया, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजन व ग्रामीणोंं ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि योगराज व उसके पुत्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें