फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कथा में पहुंचे युवक पर चाकू से हमला

Tue, 07 Mar 2023 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर में मंगलवार की सुबह कथा में शामिल होने आए घिरोर निवासी युवक पर कार सवारों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, पुलिस ने मौके से चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। रंजिश के चलते हुए उक्त घटना के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाना घिरोर क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर उजियारी निवासी सज्जन सिंह मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी मामा सत्यवीर सिंह के यहां कथा आयोजन में आया था। सुबह करीब 10:30 बजे वह रसूलपुर में भागवत कथा समापन के बाद विसर्जन में सम्मिलित होने जा रहा था। जैसे ही वह नवाटेढ़ा चौराहा के पास पहुंचा, तभी रंजिश के चलते हिम्मतपुर उझियारी निवासी विनय कुमार, विकास कुमार, अनुराग कुमार, अभिषेक, प्रवेश सिंह और रविंद्र सिंह की कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सज्जन सिंह सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार सवार नामजद लोगों ने उस पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। इस बीच सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को देख हमलावर भागने लगे। मौके से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी भागने में सफल रहे। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है। भागे हुए हमलावरों को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें