शौचालय के विवाद में किसान को पीटकर किया घायल
- रामपीछा में हुई घटना, चार के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रामपीछा में शौचालय निर्माण को लेकर आरोपियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कुर्रा क्षेत्र के गांव रामपीछा निवासी रामप्रताप सिंह ने बताया कि घर के पास ही उसकी खाली जगह पड़ी है। 7 अगस्त की शाम दिग्विजय सिंह उनकी जगह पर शौचालय का निर्माण करवाने लगे। रामप्रताप ने कहा कि उसकी जगह में शौचालय का निर्माण क्यों करा रहे हो। इसी बात पर आरोपी गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर दिग्विजय, अनीशा, सौरभ उर्फ सर्वेश और प्रवेश लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर आ गए। उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई बहन वंदना को भी पीटा गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।