फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शराब के नशे में धुत युवक कर रहा था फायरिंग, किसान ने टोका तो गोली मारकर की हत्या

Wed, 28 Dec 2022 04:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र में बुधवार को एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान दोपहर के वक्त खेत पर आलू की खुदाई कर रहा था, तभी आरोपी ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला पैंठ में बुधवार की दोपहर खेत में आलू खोद रहे एक किसान की शराब के नशे में धुत आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। सूचना मिलने के बाद एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


बेवर क्षेत्र के गांव नगला पैंठ निवासी दीपक सक्सेना (25) बुधवार को गांव निवासी हरविलास के खेत पर आलू की खुदाई करने के लिए गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव नगला रते निवासी राधेश्याम यादव शराब के नशे में धुत होकर वहां आया। उसके हाथ में तमंचा था और वह फायर कर रहा था। दीपक ने उसे ऐसा करने पर टोका तो नशे में धुत राधेश्याम ने उस पर तमंचा से गोली चला दी। गोली लगने के बाद दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

किसान की हत्या से वहां मौजूद अन्य मजदूरों में दहशत फैल गई। इस बीच आरोपी वहां से भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण आ गए। सूचना मिलने के बाद एएसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। 

एएसपी राजेश कुमार ने बाताय कि आरोपी व मृतक के बीच कोई रंजिश नहीं थी। आरोपी नशे में धुत था और टोकने के बाद गुस्से में आकर उसने दीपक को गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें