फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोकने पर पशु चोरों ने किसान को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव कोकदा में मंगलवार की रात चोर एक किसान के घर के बाहर बंधी भैंस चोरी कर ले जा रहे थे। जागने के बाद किसान ने जब विरोध किया उसे गोली मार दी गई। गंभीर हालत में किसान को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कोकदा निवासी अजय पाल सिंह मंगलवार की रात घर के बाहर पशुओं के पास चारपाई डालकर सो रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे दो चोर वहां आए और वहां बंधी भैंस खोलकर ले जाने लगे। आहट होने पर अजय पाल की आंख खुल गई। पशु पालक ने पशु चोरों को भैंस लेकर जाते हुए देखा तो शोर मचाते हुए रोकने का प्रयास किया। गांव में जगार होता देख पशु चोर भैंस को छोड़ कर भागने लगे। अजय पाल पर फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगने से अजय घायल होकर गिर गए। इस बीच पशु चोर वहां से भाग निकले। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट घायल के पुत्र अमित ने पशु चोरों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें