औंछा। ज्योंति खुड़िया निवासी किसान बृहस्पतिवार की सुबह खेत से घर लौटते समय रास्ते में लगे बिजली के खंभा में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना औंछा क्षेत्र के कस्बा ज्योंति खुड़िया निवासी 35 वर्षीय किसान राजेश शर्मा बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर बाजरा काटने के लिए गए थे। खेत से लौटते समय रास्ते में लगे बिजली के खंभा में प्रवाहित करंट लगने से बेसुध होकर खेत में गिर गए। आसपास के ग्रामीणों ने राजेश को बेसुध पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।