फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में किसान की गला घोंटकर हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव

Fri, 16 Aug 2019 04:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र में नाली को लेकर हुए विवाद के बाद किसान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। किसान रात को नलकूप पर सो रहा था, तभी वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में गांव के ही चाचा-भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

 
कुतूपुर गांव निवासी विश्वनाथ सिंह (70) पुत्र लल्लू सिंह का शव गुरुवार की सुबह गांव के बाहर स्थित उनके नलकूप पर चारपाई पर पड़ा मिला। किसान की सोते समय अगौंछे से गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने गले में पड़ा अगौंछा बरामद किया है। 

मृतक के कान और नाक से खून निकल रहा था। विश्वनाथ सिंह के पुत्र शैलेंद्र सिंह ने पड़ोस में रहने वाले रोहित पुत्र वीरेंद्र सिंह और उसके चाचा रवेंद्र पुत्र जंट सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को हुआ था पड़ोसियों से झगड़ा

शैलेंद्र का आरोप है कि बुधवार शाम को नाली में पानी निकालने को लेकर पड़ोसियों से उनके परिवार का विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया। बुधवार रात करीब आठ बजे पिता विश्वनाथ नलकूप पर सोने के लिए चले गए। 

रात को आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। गुरुवार सुबह उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

थाना किशनी के इंस्पेक्टर पीआर शर्मा ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें