फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नहर में बह रहा गंदा पानी...किसान नेता ने उठाई फिर जांच की मांग, अधिशासी अभियंता से मिले

Mon, 12 Jan 2026 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा टर्मिनल नहर के पानी की दोबारा जांच की मांग को लेकर किसान नेता ने  सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। 
विज्ञापन
नहर। सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार से मुलाकात की। किसान नेता ने आगरा टर्मिनल नहर में गिर रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के पानी की किसान प्रतिनिधि की मौजूदगी में दोबारा जांच कराने की मांग की है। गोपऊ रजवाहा से वेस्टर्न डिप्रेशन ड्रेन में सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


मोहन सिंह चाहर ने बताया कि पहले गोपऊ रजवाहा से वेस्टर्न डिप्रेशन ड्रेन में पानी छोड़े जाने से डावली, सगुनापुर, कराहरा, गढ़सानी सहित कई गांवों के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलती थी। वर्तमान में पानी न छोड़े जाने से किसान परेशान हैं। आगरा टर्मिनल नहर में गिर रहे एसटीपी के पानी से खेती और जनस्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों की शिकायत की है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने 21 नवंबर को किसान दिवस में जांच टीम में किसान प्रतिनिधि को शामिल करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बिना किसान प्रतिनिधि के सैंपल लिए गए। इस दौरान केशवदेव शर्मा, महावीर प्रधान और भीष्म पाल सोलंकी आदि मौजूद रहे।


अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आगरा की नहरों में ओखला से पानी आता है जिसे उपलब्धता के अनुसार सभी नहरों में वितरित किया जाता है। वर्तमान में ऊपर से पानी कम आने के कारण वेस्टर्न डिप्रेशन ड्रेन में पानी छोड़ा जाना संभव नहीं है। आगरा टर्मिनल नहर में गिर रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के पानी की जांच के लिए लगभग एक सप्ताह पूर्व सिंचाई विभाग, जल निगम और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सैंपल भरे थे। किसान प्रतिनिधि की मौजूदगी में दोबारा सैंपल भरने के लिए विभाग तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें