फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: उधारी के रुपये मांगने पर किसान नेता के यहां हंगामा, महिलाओं से की अभद्रता

Wed, 17 Dec 2025 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में किसान नेता के घर में घुसकर गाली-गलौज व महिलाओं से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। ड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में उधारी के रुपये वापस मांगने पर दबंगों ने किसान नेता के घर में घुसकर गाली-गलौज व महिलाओं से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सती नगर, नरायच निवासी रोहित चौधरी किसान मोर्चा संगठन से जुड़े हैं और रामबाग मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि हर्षवरूप चौधरी ने उनसे रुपये उधार लिए थे। जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो हर्षवरूप चौधरी अपने पुत्र सतीश चौधरी के साथ उनके घर पहुंच गया। 

आरोप है कि दोनों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से परिवार में दहशत फैल गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें