फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: आम बीनने को लेकर हुआ विवाद, किसान की भाला घोंप कर हत्या

Fri, 29 May 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

दोनों पक्ष के आठ लोग हुए घायल, एसपी और एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना घिरोर के गांव नगला भगीरथ में पेड़ से गिरे आम बीनने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ ही धारदार हथियार चले। इस दौरान किसान की भाला घोंपकर हत्या कर दी गई। मारपीट में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


गांव नगला भगीरथ निवासी आराम सिंह के दरवाजे के बाहर खाली प्लाट में लगा आम का पेड़ बुधवार की शाम आई आंधी में टूटकर गिर गया था। गुरुवार की सुबह टूटे हुए पेड़ से गिरे आम बच्चे बीन रहे थे। मना करने पर आराम सिंह व योगेंद्र पक्ष में विवाद हो गया। 


दोनों पक्षोंं में जमकर हुई मारपीट

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, लाठी डंडा के साथ ही धारदार हथियार चले। आरोप है कि इस बीच मौका पाकर योगेंद्र ने आराम सिंह (45) के भाला घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल आराम सिंह को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद एसपी अजय कुमार, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ डीपी गौड़ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। 

मारपीट में ये लोग हुए घायल 

मारपीट में एक पक्ष के मोहित, दिनेश, हरिओम, माधव, निखिल घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से गौरव, सत्यभान सिंह, योगेंद्र भी घायल हुए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस हिरासत में सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। 

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पेड़ से टूटे आम बीनने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें