फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में घायल किसान ने तोड़ा दम

Wed, 20 Nov 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव पुड़रिया के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया। परिजन की सूचना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पुड़रिया निवासी किसान श्याम सिंह यादव (65) सोमवार की शाम खेत की ओर जा रहे थे। तभी गांव के पास ही किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान मंगलवार को श्याम सिंह ने दम तोड़ दिया। किसान की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली।
परिजन ने किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें