फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सभा के बीच में खड़े हो किसान ने दिखाया सीएम योगी के दावों को आईना

Wed, 20 Sep 2017 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के छह माह का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सीएम योगी लोगों के बीच अपनी सरकार का गुणगान कर ही रहे थे कि भीड़ में से उठे एक किसान ने उन्हें विकास की हकीकत दिखा दी। किसान ने सीएम योगी के सामने जो तस्वीर पेश की उसे स्वीकारने से वे खुद को रोक न सके। 
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल के गांव नगला चंद्रभान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना के बारे में बताया। मंगलवार को उन्होंने पर्यटन विभाग की 4.98 करोड़ से तैयार योजना के शिलापट्ट का अनावरण किया। 

इस योजना के तहत दीनदयालधाम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतीकरण के लिए ओपन थिएटर, एक सरोवर का उच्चीकरण, शौचालयों का निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सिंचाई के लिए संसाधनों के साथ ही पार्क को विकसित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच में ही खड़ा हो गया किसान

सभा में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सभा में अपनी सरकार के कार्यों का बखान कर रहे थे।  सभा में एक किसान अपनी खेत से धान की सूखी बाली लेकर आया था। जब मुख्यमंत्री बोल रहे थे तब वह किसान अपने स्थान पर खड़ा हो गया और मुख्यमंत्री को धान की बाली दिखाने लगा।

इसके बाद सीएम योगी ने खुद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सूखे की बात स्वीकारी। उन्होंने कहा कि पूर्वी भाग में बाढ़ तो पश्चिम में सूखे ने किसानों को प्रभावित किया है। ऐसे में उन्होंने किसानों को मदद का भरोसा भी दिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें