फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान का पेड़ पर लटका मिला शव

Wed, 17 May 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
सत्यप्रकाश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में एक गांव में किसान का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है किसान काफी कर्ज ले रखा था जिसे ना चुका पाने के तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

 
मामला शिकोहाबाद के गांव कं थरी का है। यहां के निवासी किसान सत्यप्रकाश पुत्र हीरालाल का शव बुधवार को पेड़ पर लटका मिला। गांव के लोगों का कहना है कि सत्यप्रकाश ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर करीब एक लाख का लोन ले रखा था। 

उन्होंने इससे मिले रुपयों से एक ट्रैक्टर भी खरीदा लेकिन इसके बाद वे किस्त नहीं चुका पा रहे थे। खेती से भी ज्यादा आमदनी नहीं हो रही थी और उसे कर्ज की रकम भरने में कोई सहायता नहीं मिल रही थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि ऐसे में कई बार लोन देने वाली एजेंसी के संचालक ने किसान पर किस्त भरने के लिए दबाव बनाया। इस पर परेशान हो कर किसान सत्यप्रकाश ने यह कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें