फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मूंगफली की खुदाई कर रहे किसान पर गिरी बिजली, मौत

Wed, 24 Jul 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। मंगलवार की दोपहर गांव बागपुर निवासी एक किसान खेत में मूंगफली की खुदाई कर रहे थे। तभी तेज धमाके साथ उन पर बिजली गिरी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां देर रात दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बागपुर निवासी किसान जसराज सिंह (70) मंगलवार की दोपहर खेत में मूंगफली की खुदाई करने के लिए गए थे। वह मूंगफली खोद रहे थे, तभी हल्की बारिश शुरू हो गई और तेज धमाके साथ उन पर बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही जसराज अचेत होकर खेत में ही गिर गए। आसपास खेत में काम कर रहे किसान भाग कर जसराज के पास आए। आनन-फानन में परिजन किसान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। देर रात इलाज के दौरान जसराज सिंह ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें